Technical guruji biography in Hindi - गौरव चौधरी

 
गौरव चौधरी कौन है

  • गौरव चौधरी, जिन्हें ‘टेक्निकल गुरुजी’ के नाम से जाना जाता है, वह एक लोकप्रिय भारतीय टेक YouTuber, सोशल मीडिया इंन्फ्ल्युन्सर और इंजीनियर हैं। वो अभी संयुक्त अरब अमिरात (United Arab Emirates) में स्थित है। वह अपने व्हिडीओज हिंदी भाषा में बनाते है। उनके व्हिडीओ बनाने का तरिका में लोगो को पसंद आता है। वो टेक्निकल व्हिडीओ बनाने के बावजूद भी आसान भाषा का प्रयोग करते है, जीससे आम आदमी को भी समझने में कठीनाई नहीं होती। इसी के कारण वह एक लोकप्रिय Youtuber है।

गौरव चौधरी का जन्म और उनके परिवार

  •  गौरव चौधरी का जन्म 7 मई 1991 में अजमेर, राजस्थान में हुआ था।
  • गौरव चौधरी ने इंटर्नेट (Internet) पर अपने परिवार के बारे में ज़्यादा चीज़ों के बारे में नही बताया है। गौरव अपनी Personal life को Personal ही रखते है। गौरव का एक बड़ा भाई है जिसका दुबई में प्रॉपर्टी का business है। गौरव अपने परिवार के साथ ही दुबई में रहते है।

गौरव चौधरी का शिक्षा

  • गौरव ने अपनी दसवीं की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से करी और अपना B.tech computer science बिट्स पिलानी (BITS Pilani) से किया और यही से इन्होने M.tech भी किया था। engineering करने के बाद 2012 में दुबई चले गये और वह इन्होने micro electronic का course किया। 


गौरव चौधरी का यूट्यूब करियर

  • गौरव चौधरी ने अक्टूबर, 2015 में अपना YouTube चैनल ‘टेक्निकल गुरुजी’ लॉन्च किया था। मुख्य रूप से वह टेक्निकल सलाह और प्रोडक्ट के बारे में जानकारी संबधी व्हिडीओज् पोस्ट करते है। उसके 2 साल बाद, 2017 में उन्होंने ने एक दूसरा चैनल लॉन्च किया, उसका नाम उन्होंने ‘गौरव चौधरी’ रखा। इस चैनल की माध्यम से वह अपने व्यक्तिगत जीवन के संबधी कंटेंट प्रोड्यूस करते है। गौरव अन्य YouTubers के साथ कॉलॅबोरेशन्स् व्हिडीओज् में भी नजर आए है। क्योंकि उसकी वजह से उनके चैनल को व्यापक दर्शकों को जुटाने में मदद होती है। उन्होंने फैशन व्लॉगर सेजल कुमार समेत कई YouTubers के साथ कॉलबोरेशन किया है। अन्य टेक YouTubers के तरह गौरव एक गैजेट समीक्षक नहीं है। दरअसल, वह नए गैजेट्स पर हैंड-ऑन और इंस्टन्ट रिव्यू के खिलाफ हैं। उनके व्हिडीओज मुख्य रूप से गैजेट्स के बारे में पूरी जानकारी देने पर केंद्रित है।

  • सितंबर 2018 में, ‘टेक्निकल गुरुजी’ इस चैनल को टेक्नॉलॉजी YouTube चैनल में से सबसे अधिक सबस्क्राइबर होने का 9 वा रैंक मिला। नवंबर 2018 में गौरव चौधरी पहले टेक YouTuber बने, जिनके 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स थे। गौरव को YouTube से सिल्वर और गोल्डन ‘प्ले बटन’ से सम्मानित किया गया है।

इनके आय का श्रोत 

  • Gaurav Choudhary अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से हर महीने 7 से ₹8 लाख की कमाई कर लेते हैं इसके अलावा इनको स्पॉन्सरशिप मोबाइल रिव्यू के अलग से लाखों रुपए दिए जाते हैं तो इस तरीके से Technical Guruji गौरव चौधरी महीने के 10 से 15 लाख रुपए की कमाई आराम से अपने यूट्यूब चैनल से कर लेते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.